फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क किनारे खेल रहे मासूम को बोलेरो ने कुचला, शव रखकर लगाया जाम

Sat, 30 Dec 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी/प्रतापपुर। दरवाजे के पास सड़क किनारे खेल रहे छह वर्षीय बच्चे को शनिवार की दोपहर में बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे के बाद नाराज गांव वालों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ। इसके चलते दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मदनचक गांव के दलित बस्ती निवासी विजय कुमार प्रसाद का छह वर्षीय बेटा सागर कुमार शनिवार को दोपहर एक बजे सड़क किनारे हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान प्रतापपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो ने सागर को कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक भागने लगा।
गांव के बाइक सवार युवकों ने पीछा कर चकिया कोठी पुलिस चौकी के पास गाड़ी को रोका और चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। नाराज लोगों ने गांव के पास सड़क पर शव रखकर एक बजे जाम लगा दिया। इससे प्रतापपुर-भवानी छापर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। तीन बजे पहुंचे एसडीएम हरिशंकर लाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज लोग माने। श्रीरामपुर एसओ कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें