एकौना। क्षेत्र के पचलड़ी चौराहे पर एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। ग्राम छेड़िया महावीर छपरा थाना बेलीपार जिला गोरखपुर निवासी प्रिंस कुमार पुत्र दिग्विजय नाथ 18 वर्ष अपने माता पिता के साथ मोटरसाइकिल से काशीपुर रुद्रपुर शादी में सम्मिलित होने जा रहा था। पचलड़ी डीह चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे मोटर साइकल से भिड़ंत हो गई। जिसमे प्रिंस कुमार घायल हो गया।