भाटपाररानी। नगर के एक प्राइवेट विद्यालय वाहन की ठोकर से एक युवक घायल हो गया। लोग इलाज के लिए लार ले गए, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस विद्यालय की गाड़ी को थाने ले आई। विद्यालय वाहन सोहगरा से बच्चों को छोड़कर वापस आ रहा था। जैसे ही वाहन चनुकी के पास पहुंचा कि उसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष तेज जगन्नाथ सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद