देवरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को न्यू पीएचसी हाटा का निरीक्षण किया। इस दौरान एक सीएचसी सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने गैर हाजिर कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. राजेश झा न्यू पीएचसी हाटा पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो एक सीएचओ और दो स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। इस पर नाराजगी जताई और वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। इस दौरान दवा की उपलब्धता कम मिली। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। उसे ड्रग वेयर हाउस से मंगाई जाए। कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। संवाद