फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेरोजगारी से तंग युवक ने की आत्महत्या

Sun, 10 Sep 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बेरोजगारी से तंग आकर एक युवक ने शनिवार को कमरा बंद कर पंखे के कुंडे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटा भाई स्कूल से घर आया तो उसे जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों की मौजूदगी कमरे को खोलकर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

शहर के रामगुलाम टोला निवासी शुभम शर्मा (36) ने करीब डेढ़ साल पहले भीखमपुर रोड पर मोबाइल की दुकान खोली थी। पर दुकान की बिक्री न होने के कारण घाटा होने पर दुकान बंद कर दी। इसके कारण वह काफी परेशान रहने लगा था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे छोटा भाई अनुज शर्मा जब पढ़कर घर लौटा तो कमरा बंद देखकर बड़े भाई को आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने खिड़की से देखा। अंदर शुभम का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख वह शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग पहुंचे और कपड़े की दुकान पर काम करने वाले पिता विनोद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शुभम की मां सुमन देवी रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए मायके राजस्थान गई हुई हैं और सोमवार को उनको आना है। बेटे के मौत पर पिता और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पिता ने बताया कि बेटा को दुकान कराई थी। पर दुकान में घाटा होने से वह काफी परेशान था। आशंका है कि इससे निराश होकर उसने ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें