चनुकी। लार थाना क्षेत्र के परासी चकलाल गांव में छोटी गंडक नदी में एक युवक डूब गया। ननिहाल आए युवक को नदी में डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। जुटे लोगों ने युवक को पानी से निकाला, मगर उसकी मौत हो चुकी थी।
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के छितनी परसिया गांव निवासी रेयाज अंसारी (22) लार थाना क्षेत्र के परासी चकलाल अपने मामा नासिर मंसूरी के घर आया था। सोमवार की शाम को वह गांव में छोटी गंडक नदी की स्नान करने गया था। अचानक वह नदी में डूब गया। युवक को डूबता देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश और उसे नदी से निकाला। लार सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। संवाद