संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। छोटी गंडक नदी के नदावर घाट पर रविवार को नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव निवासी कन्हैया ठठेरा (40) पुत्र भगवती हलुआई का काम करता था। सलेमपुर में ससुराल होने के चलते वह काफी दिनों से सोहनाग रोड के पास किराये के मकान में रहता था। रविवार की सुबह वह बेटे के साथ छोटी गंडक नदी में नहाने गया था।