देसही देवरिया। शाहजहांपुर गांव में रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आंगनबाड़ी और काॅमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने पौधरोपण कर लोगों को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार गांवों को खुशहाल देखना चाहती है, इसलिए हर गांव को जरूरत और मांग के अनुसार पर्याप्त धन देकर विकास कराया जा रहा है।
इसके बाद लोगों ने प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। कृषि मंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर गांव में प्रधान विजय यादव की निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निर्वहन किए जाने से यहां ऐतिहासिक विकास हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्र का मानक के अनुसार बेहतरीन निर्माण कार्य कराकर इसके लिए जारी धन में से एक लाख नौ हजार रुपये बचाकर अभिनंदनीय कार्य किया है।
उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि पांच से सात अगस्त तक जिले पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन करें। संवाद