फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Wed, 02 Jul 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के माहीगंज गांव में मंगलवार की शाम एक युवक की सीने में दर्द उठने के बाद मौत हो गई। नौजवान की मौत से मोहल्ले के लोग सहमे हुए। घर वालों ने मौत के कारण पता करने को लेकर युवक का शव पोस्टमार्टम कराने को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा। वह मंगलवार की सुबह ही दिल्ली से घर लौटा था। वह आस्ट्रेलिया से एमटेक करने की तैयारी में जुटा था। माहीगंज गांव के रहने वाले कन्हैया सिंह का बड़ा सुधांशु सिंह 24 वर्ष मध्य प्रदेश के भोपाल से बीटेक कर चुका था। वह दो माह से दिल्ली गया था। घर वालों के अनुसार मंगलवार की सुबह वह दिल्ली से घर लौटा था। मोहल्ले में लोगों से बातचीत करने के बाद दरवाजे पर बैठा था। वह नगर में किसी चाय की दुकान से पकौड़ी, चाय पीने के बाद गांव में लौटा था। मोहल्ले में सड़क पर उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। घर वाले लेकर उसे लेकर देवरिया प्राईवेट अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें