लार रोड/मईल। मईल थाना क्षेत्र के बभनिया गांव में शनिवार को इन्वर्टर का कनेक्शन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बभनिया गांव निवासी चंद्रमणि उपाध्याय (32) अपने घर में इन्वर्टर का कनेक्शन दुरुस्त कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए।
परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी लार लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।थाना प्रभारी विकास नाथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।