फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बस की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 07 Dec 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के जयनगर निवासी रतन सोनकर (20) पुत्र गुड्डू सोनकर शनिवार को नगरपालिका गेट के निकट स्कूल बस के टक्कर से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। लोगों के मुताबिक रतन बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज की ओर से बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में स्कूल बस के चपेट में आ गए। हालांकि मौका देख चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जयनगर निवासी रतन सोनकर सुबह करीब पौने दस बजे बाइक से बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम की ओर गए थे। लोगों के मुताबिक वह काम निपटाकर वापस घर जा रहे थे। रतन नगरपालिका गेट के समीप पहुंचे थे कि एक स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे रतन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन में लोग उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रतन की मौत की जानकारी होने पर मां सुनीता देवी को गहरा सदमा लगा है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। रतन तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके पिता गुड्डू सोनकर ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाते हैं। लोग बस स्थानीय किसी एक स्कूल का होना बता रहे हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें