घर में बिजली का काम करने के दौरान लगा करंट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के सवरेजी मनी गांव में शनिवार को एक युवक करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घर के लोग उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले आए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए।
थाना क्षेत्र के सवरेजी मनी गांव के नीतीश कन्नौजिया बारहवीं का छात्र था। शनिवार को बिजली कटी हुई थी। वह घर में कुछ विद्युत का काम कर रहा था। इस बीच बिजली आ गई। करंट लगने से नीतीश गंभीर रूप से झुलस गए। घर के लोग उन्हें आनन-फानन लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, मौत की जानकारी होते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।