फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोखरे में डूबकर युवक की माैत

Wed, 05 Aug 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बरांव गांव में पोखरे में डूबने से बुधवार को ज्ञानप्रकाश उर्फ बिट्टन (32) की मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन का कहना है कि सुबह बिट्टन शौच के लिए बगीचे में गया था। पैर फिसलने से पोखरे में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक शौच के बाद पोखरे पर पानी के लिए गया था, जहां उनका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। ज्ञानप्रकाश के पोखरे में डूबने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसआई महेंद्र कुमार हमराहियाें के साथ मौके पर पहुंचे। ज्ञानप्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की जानकारी होने पर मां दहाड़े मारने लगीं, जबकि भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें