फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत

Tue, 21 Feb 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। खुखुंदू थाना क्षेत्र का एक युवक सोमवार की देर रात घर की सीढ़ी से गिर गया। इससे उसका सिर फट गया। परिजनों ने आनन-फानन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के भीटा भरौली गांव निवासी रंजीत गोड़ (32) सोमवार रात घर की सीढ़ी पर चढ़ रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। सिर का पिछला हिस्सा फट गया। खून से लथपथ युवक को परिजनों ने आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक युवक घर की सीढ़ी से गिर गया था। इससे सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें