फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर पीटा, पांच घायल

Tue, 21 Feb 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम की घटना
विज्ञापन

- पुलिस के मुताबिक छात्रा से छेड़खानी का विवाद होने की बात आई सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की। इसमें चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी का नजदीक के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। अब तक की जांच में गांव की एक छात्रा से छेड़खानी करने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को कुछ लोग बाइक और चारपहिया पर सवार होकर पहुंचे और एक परिवार पर हमला बोल दिए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ भी की। इस दौरान परिवार में महिलाओं के साथ पुरुष वर्ग में एक किशोर ही मौजूद था। मामला बढ़ते देख किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक अब तक जांच पड़ताल में बीएससी की एक छात्रा से पीड़ित परिवार के युवक के छेड़छाड़ करने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। छेड़खानी को लेकर विवाद होने की बात कही जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एक चारपहिया वाहन पीड़ित के दरवाजे पर मौजूद था। पता किया जा रहा है कि वाहन किसका है और कैसे वहां पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें