फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ से गिरकर युवक की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Wed, 29 Jul 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हरैया बसंतपुर गांव में पेड़ से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरैया बसंतपुर गांव के चौहान टोला निवासी अजय चौहान (28) बुधवार को गांव के बाहर बगीचे में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी बीच संतुलन बिगड़ गया। इससे वह पेड़ से गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे गांव के लोगों की मदद से स्थानीय डाॅक्टर के पास प्राथमिक उपचार कराया गया।
हालत गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर मौत की जानकारी होते ही पिता अमला चौहान, माता किशा देवी, छोटे भाई विजय चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने बताया कि अजय चौहान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महुआडीह के प्रभारी एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी नहीं है। मेडिकल कॉलेज में मौत हुई होगी तो वहां की पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें