बरियारपुर। घटैला चेती गांव में बृहस्पतिवार की सुबह टेबल फैन का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटैला चेती निवासी भुआल यादव (25) पुत्र राम केवल यादव सुबह घर प टेबल फैन का प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गए। करंट का तेज झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार भुआल यादव की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी।
वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए इराक में रहकर काम करते थे और कुछ समय पहले ही घर लौटे थे। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। संवाद