- महुआडीह के बरनई गांव के पास हुआ हादसा
देसही देवरिया। बरनई गांव में ऑटो की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के जीउत राजभर (40) बुधवार को किसी काम से महुआडीह चौराहा पर जा रहा था। अभी महुआडीह क्षेत्र के बरनई गांव के पास पहुंचा था कि एक ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि महुआडीह क्षेत्र के एक गांव के निकट हादसे में घायल हो गया। अस्पताल में उसकी आज मौत हो गई। जीउत की मां की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।