संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के सकरापार निवासी दीपक गुप्ता (32) पुत्र शिवनाथ गुप्ता ने सोमवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए भर्ती कराए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख कर उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संवाद