फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट से युवक की मौत

Thu, 16 May 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंखा लगाते समय हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चकबंदी उर्फ बिगही गांव में मंगलवार की देर रात बिजली का पंखा लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चकबंदी उर्फ बिगही गांव के रहने वाले प्रभुनाथ चौहान का बेटा बलवंत (18) मंगलवार की रात में घर पर पंखा लगा रहा था। इसी बीच पंखे में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन परिवार के सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें