फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पारिवारिक कलह से तंग युवक ने ट्रेन से कट कर दी जान

Tue, 12 Mar 2024 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फ़ाइल फोटो.....
विज्ञापन

नूरीगंज बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते थे मुन्ना पांडेय
नगर के 117 नंबर गेट की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी एक व्यवसायी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना पर घर में चीख-पुकार मच गई। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
भटनी सिसवा गांव निवासी हरि नारायण उर्फ मुन्ना पांडेय (48) नूरी गंज बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते थे। वह शाम को सब्जी लेकर घर पहुंचे। इसी बीच परिवार में कुछ विवाद हो गया। इससे परेशान होकर रविवार देर शाम वह नगर के 117 नंबर गेट पर खड़े हो गए। इसी दौरान देवरिया की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह घटना से पहले मोबाइल पर किसी से तेज आवाज में बात कर रहे थे। आसपास के लोग और पुलिस उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। घटना की सूचना पर पत्नी चंदा, बेटी आशी तथा माही का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सोमवार शाम उनका अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी तट पर किया गया। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आत्महत्या के कारणों को पता करने के लिए पत्नी व बच्चों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें