फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्राहक बनकर पहुंचे दो चोर 37 ग्राम की दो सोने की चेन लेकर फरार

Tue, 12 Mar 2024 10:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार.................
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, कई चेन देखने के क्रम में करीब 35 ग्राम की दो चेन लेकर हुए फरार
दुकान के पास खड़ी बाइक को पुलिस ने लिया कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के मालवीय रोड स्थित आर्य समाज गली में एक आभूषण की दुकान पर सोने की चेन खरीदने के बहाने दो चोर दुकान में पहुंचे। इसके बाद दुकानदार द्वारा दिखाई जा रही सोने की चेन में करीब 37 ग्राम की दो चेन लेकर दोनों फरार हो गए।
दुकानदार ने दोनों का पीछा करना चाहा, लेकिन वे भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस उनकी बाइक को जब्त कर जांच कर रही है।
शहर के मालवीय रोड स्थित आर्य समाज गली में दर्जनों आभूषण की दुकान है। रोजाना काफी संख्या में ग्राहकों की भीड़ आभूषण की खरीदारी करने को जुटती है। सोमवार की दोपहर जमुना वर्मा के आवास में स्थित उनके आभूषण की दुकान पर दो युवक पहुंचे। दोनों ने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। दुकानदार जमुना वर्मा दोनों को आभूषण दिखाने लगे। पहले कुछ गहने दिखाने पर उन्होंने पसंद न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दुकानदार अन्य गहने निकालने के लिए जैसे ही झुका कि दोनों चोर करीब 35 ग्राम की दो चेन लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने दोनों का पीछा करना चाहा पर दोनों आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना पर दोनों का सीसीटीवी फुटेज देखा और उनकी बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस वाहन स्वामी के बारे में जानकारी ले रही है। वहीं, फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें