रुद्रपुर। नगर के लाला टोली वार्ड स्थित शीतला मंदिर के पास से पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस को मंदिर के पास संदिग्ध युवक की सूचना मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच की तो उसके पास से चाकू मिला। पूछताछ में युवक की पहचान लाला टोली वार्ड निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई।