फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्धावस्था में युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Wed, 13 Mar 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो................
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम घर से निकला था युवक
देवरिया व बैतालपुर मध्य रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के मेहड़ापुरवा निवासी एक युवक सोमवार की देर शाम घर से कहीं जाने के लिए निकला। रात में वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो उठे। अभी वह सुबह उसकी खोजबीन करने वाले थे। इसी बीच उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
शहर के मेहड़ापुरवा वार्ड 28 का रहने वाले विश्वजीत चौहान पुत्र सत्यप्रकाश चौहान सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे घर से निकला। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो उठे। काफी रात होने की वजह से वह सुबह का इंतजार करने लगे। सुबह परिजन अभी खोज करने निकलने वाले थे कि देवरिया-बैतालपुर रेलखंड के मध्य एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली। परिजन वहां पहुंचे तो शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शव सत्यप्रकाश चौहान का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह यहां कैसे पहुंचा, परिजन इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ थे। कैसे ट्रेन की चपेट में आ गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। विश्वजीत का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। उसके भाई विजेंद्र चौहान के आवेदन पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें