तीन दिन बाद छोटी गंडक नदी से शव किया गया बरामद
पत्नी ने लिया था समूह से कर्ज, कर्मचारी अशोक पर बना रहे थे दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन के अशोक निषाद (35) ने कर्ज से परेशान होकर तीन दिन पूर्व नदावर पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। शनिवार को उसका शव वार्ड नंबर दो के पास छोटी गंडक नदी से बरामद किया गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। उधर कोतवाली पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
अशोक निषाद की पत्नी ने समूह से कर्ज लिया था। कर्मचारियों के बार-बार टोकने से परेशान अशोक निषाद 28 मार्च को तीन बजे पिता बाल गोविंद के साथ पैदल सलेमपुर बाजार जा रहा था। नदावर पुल पर अशोक ने नदी में छलांग लगा दी। मछुआरों के सहयोग से तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने नदावर पुल से कुछ दूर पर स्थित नदी के किनारे शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के मुताबिक, समूह के कर्मचारियों की प्रताड़ना के चलते अशोक ने नदी में कूद कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने बताया कि शव नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।