फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट से युवक की मौत

Mon, 01 Apr 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भरहेचौरा गांव का मामला, गिरा एलटी तार हटाने के दौरान हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज शर्मा
भटनी। भरहेचौरा गांव में एलटी तार से शनिवार की शाम को एक युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
भटनी के भरहेचौरा गांव निवासी प्रदीप मौर्य (25) मजदूर थे। वह पिता की मौत के बाद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को वह मजदूरी करने भटनी बाजार गए थे। काम से लौटने पर पत्नी से जानकारी मिली कि बंदरों ने घर का एलटी तार तोड़ दिया है। प्रदीप गांव के एक युवक के साथ तार को ठीक करने लगे। इसी दौरान वह एलटी तार की चपेट में आ गए। युवक के शोर मचाने पर जबतक ग्रामीण जुटते तबतक मजदूर झुलस कर बेहोश हो चुका था। लोग उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, घटना के बाद मां मालती देवी, पत्नी पुष्पा देवी व इकलौते दो वर्षीय बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें