देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के चक हिछौरा गांव में बच्चों के बीच पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक का दाहिना हाथ टूट गया। मामले में पुलिस ने अरमान, मोवशीर और सकलैन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चक हिछौरा निवासी एख्तेदार अहमद ने तहरीर में बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब तीन बजे उनका बेटा खेत देखने गया था। इसी दौरान गांव के अरमान पुत्र मोहसिन, मोवशीर पुत्र सकलैन और सकलैन पुत्र मोहम्मद रजी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शाहिद रहमान, आसिफ इकबाल समेत अन्य लोगों ने युवक को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद