रामपुर कारखाना। पुरुषोत्तमपुर गांव में दुकान पर सामान लेने गए युवक से मारपीट करने और बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां पर हमला करने का आरोप लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी प्रमिला गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र दुर्गेश गुप्ता दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि वहां प्रमोद और सुनील ने उसे गाली देते हुए डंडे, मुक्के और थप्पड़ से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बेटे को बचाने पहुंची मां प्रमिला से भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद