देवरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौराहे पर पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 22 अक्तूबर की शाम की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, गोपालपुर गांव निवासी रघुवीर यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह नवलपुर चौराहे पर राजेश कुमार की दुकान से सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मुरारी प्रसाद, मनोहर प्रसाद, शिव और अंकित वहां पहुंच गए।
आरोप है कि चारों ने एकजुट होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नितिन श्रीवास्तव को सौंपी गई है। संवाद