फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

Fri, 23 Oct 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। लबकनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार को एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी गौरी बाजार से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लबकनी निवासी अरविंद चौहान (24) पुत्र श्रीकांत चौहान का गांव के ही रविकिशन, शक्ति और कुछ अन्य लोगों से पुराना विवाद था। इसी विवाद के दौरान आरोपियों ने अरविंद पर चाकू से वार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सीओ रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की स्थिति स्थिर है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें