रामपुर कारखाना। चाचा की बरात में गए एक युवक के साथ मारपीट और चांदी की माला छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
महुआडीह थाना क्षेत्र के भटनी दादन गांव निवासी सत्यम गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 जून को चाचा की बरात में परसौना गांव गया था।
आरोप है कि चार-पांच युवक उसके के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने कड़ा और पंच से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और चेहरे पर भी चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गले में पहनी चांदी की माला भी छीन ली गई।
रामपुर कारखाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुड्डन, अंगद और संदीप गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज की है।