मईल। पुलिस ने बुधवार को एक युवक को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्म चौहान उर्फ जितेश्वर चौहान (30) निवासी ग्राम तेलिया भुवल, थाना बरहज के रूप में हुई है।
उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हमराहियों के साथ गश्त पर थे। ग्राम बरेजी से होते हुए तेलिया कला की ओर जा रहे थे, तभी खड़ंजा मार्ग के पास एक युवक हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 12 पाउच देसी शराब बरामद हुआ। संवाद