फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी के 46 स्मार्टफोन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। जीआरपी ने सोमवार को प्लेटफॉर्म संख्या तीन से चोरी के 46 स्मार्टफोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

जीआरपी ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। भटनी जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय अपने साथियों के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे।
बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक के पिट्ठू बैग पर पुलिस को संदेह हुआ। बैग की तलाशी लेने पर उसमें आईफोन, गूगल पिक्सल और सैमसंग जैसी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन मिले। एक साथ 46 स्मार्टफोन बरामद होने पर पुलिसकर्मी भी हैरान रही और उसे संदेह हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी की पहचान अब्दुल शेख निवासी मडयावाड़ी, थाना कालियाचक, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में की गई। जांच में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करता था और उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाकर औने-पौने दाम पर बेच देता था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि एक साथ 46 आईफोन, गूगल पिक्सल और सैमसंग जैसी कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद होना बड़ी सफलता है।
आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करता था और उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाकर बेच देता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें