सलेमपुर। मेहरौना पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने बिहार में बेचने के लिए नाव से शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 31 पाउच देसी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी विवेक कुमार चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ रात में जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान बिहार के सिवान जिले के गुठनी पश्चिम निवासी राहुल बैठा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने शराब बिहार ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। संवाद