मेहरौनाघाट। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में मेहरौना चौक इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने शनिवार को लार थाना क्षेत्र के गढ़वा खास गांव निवासी टीपू सुल्तान पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर आरोपी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाला था। पोस्ट के समर्थन में उसने एक वीडियो भी डाला था, जो पश्चिम बंगाल के किसी जुलूस का था। इसमें कुछ लोग इस्राइल का झंडा लहरा रहे थे।
युवक ने लार में फिलिस्तानी झंडा लहराने पर की गई कार्रवाई के समर्थन में पश्चिम बंगाल के वीडियो का इस्तेमाल कर यहां के एक वर्ग विशेष पर निशाना साधा था। संवाद