भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना एक दिन पूर्व की है। युवती परिजनों के साथ थाने ने पहुंचकर तहरीर दी है।
तहरीर में युवती ने कहा है कि उसकी मां नही है। गांव का एक युवक रात में घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने लगा। घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। न्याय नहीं मिलने पर युवती पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने कहा है कि युवती और उसके परिजनों को थाने बुलाया गया है।