फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में करीब तीन महीने से वांछित आरोपी को सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विजय यादव को पुरैना गांव के पास से गिरफ्तार किया। दोपहर में न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 28 मई की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड निवासी किशोरी की मां किसी काम से बाजार गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी विजय यादव किशोरी के घर पहुंचा और उसकी मां के बारे में पूछताछ करने लगा। आरोप है कि किशोरी की मां के बाजार जाने की जानकारी होने पर आरोपी घर के अंदर घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना के बाद किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें