फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रंजिश में किशोरी को घोंपा चाकू, हालत गंभीर

Tue, 05 Mar 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लघुशंका के विवाद में दो फरवरी को मोहल्ले में हुई थी मारपीट
विज्ञापन

पूर्व की घटना में पीड़िता के पक्ष पर दर्ज है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर के पकड़ी वार्ड में सोमवार की सुबह एक किशोरी को दो युवकों ने चाकू घाेंपकर घायल कर दिया। दो फरवरी को मोहल्ले में लघुशंका करने के विवाद में हुई मारपीट कारण बताया जा रहा है। पीड़िता के पक्ष से तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज है। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
पकड़ी वार्ड निवासी शंभू वर्मा की बेटी खुशी वर्मा (15) इंटर की छात्रा है। सुबह वह घर के बगल में सार्वजनिक शौचालय के पास फूल तोड़ने गई थी। आरोप है कि नकाबपोश दो युवकों ने उसे चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घायल को परिजन सीएचसी रुद्रपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो फरवरी को दीवार पर लघु शंका करने को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें सुबाष कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस ने चाकू से घायल खुशी वर्मा के भाई राहुल वर्मा, ऋषि वर्मा और रूना देवी पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। सोमवार को किशोरी को चाकू मारने की घटना पूर्व में हुई मारपीट को लेकर बताई जा रही है।
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें