फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार क्षेत्र की एक किशोरी को मईल का युवक लेकर फरार

Sun, 12 May 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी की ननिहाल है किशोरी के गांव
विज्ञापन

किशोरी को महंगा आईफोन खरीद कर दिया था प्रेमी ने
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी । लार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को मईल का एक युवक भगा ले गया है। आशंका जताई जा रही है कि युवक उसे लेकर बंगलूरू भाग गया है।
लार थाना में किशोरी की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आठ मई की भोर में नीरज कुमार निवासी मईल जनपद देवरिया द्वारा उसकी बेटी को भगा ले जाया गया है। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

आरोपी नीरज कुमार की ननिहाल किशोरी के गांव में है। गांव के लोगों का कहना है युवक अपने मामा के घर आता-जाता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि उसने एक महंगा आई फोन खरीद कर अपनी प्रेमिका को दिया था। मोबाइल से दोनों आपस में बात करते थे। इस बीच दोनों में प्रेम प्रगाढ़ हो गया। इसके बाद वह किशोरी को लेकर फरार हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक, कपिल देव चौधरी ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें