फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट से छात्र की मौत

Sat, 02 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार।
विज्ञापन

नहाने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नहाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। वह घर में मोटर चालू कर नहा रहा था कि तार टूट गया। तार ठीक करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घायल को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
नगर के पूर्वी बाईपास के निकट चिलवन मोहान गांव के रहने वाले कुंदन का बेटा राहुल (17) वर्तमान में इंटर की परीक्षा दे रहा था। शुक्रवार की सुबह वह घर में मोटर चालू कर नहा रहा था कि अचानक पानी बंद हो गया। मोटर का तार टूटने पर उसे बनाने लगा कि राहुल को करंट लग गया। वह झुलस कर गिर गया। कुछ देर बाद घर वालों की उस पर नजर पड़ी। परिजन लेकर सीएचसी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक के मृतक बताने के बाद भी परिजन मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। किशोर के मरने पर मां कुंती देवी दहाड़ें मार कर रोने लगीं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। बहन भाई के शव से लिपट कर रोने लगी। पिता जवान बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। छात्र के मरने की सूचना सुनकर उसके सहपाठी घर पहुंच कर रोने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें