फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, पांच घायल

Sat, 02 Mar 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्नान कर रही एक महिला से एक शख्स ने अश्लीलता की। आरोप है कि विरोध करने पर दूसरी महिला का वस्त्र फाड़कर मारपीट की गई। इसमें दोनों तरफ से पांच लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह मायके आई एक महिला दरवाजे पर लगे नलके पर स्नान कर रही थी। पड़ोस का एक शख्स उसकी तरफ झांकते हुए जा रहा था। परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि एक अधेड़ महिला को आरोपी खींचकर अपने घर में ले जाने लगा। शोर मचाने पर उसके कपड़े फाड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया इंस्पेक्टर से बात कर पता कर रहा हूं। अगर ऐसी बात है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें