फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूसा मशीन में ट्राॅली जोड़ने के दौरान दबने से किशोर की मौत

Sun, 05 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। पैना के दियारा क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम खेत में भूसा बनाने वाली मशीन में ट्राॅली जोड़ने के दौरान किशोर की दबकर मौत हो गई। किशोर को बचाने में एक अन्य घायल हो गया। मलखा की मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पैना बिन टोली निवासी मलखा बिंद के कुछ लोगों के साथ दियारा स्थित खेत में भूसा बनवा रहे थे। परिजनों के अनुसार भूसा वाली मशीन में मलखा बिंद (14) ट्राॅली जोड़ रहा था। इसी बीच ढलान होने के कारण ट्रॉली आगे की ओर बढ़ गई। इसमें वह दब गया। वहीं, उसे बचाने में खेदू बिंद घायल हो गया। आनन-फानन इलाज के लिए दोनों को बरहज सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मलखा बिंद को मृत घोषित कर दिया। दो भाई-दो बहनों में मलखा सबसे बड़ा था। उसकी मौत से सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें