फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैरियर तोड़कर भाग रहे पशु तस्कर के दो ट्रकों को पकड़ा

Sun, 05 May 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

पुलिस ने चार पशु तस्करों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया



दो ट्रक कब्जे में लेकर तस्करी को जा रही 46 पशुओं को मुक्त कराया

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। शनिवार सुबह करौंदी पुलिस चौकी पर बैरियर लगा कर जांच करने के दौरान तेज गति से आ रहा ट्रक बैरियर तोड़ते हुए भागने लगा। पुलिस ने घेरेबंदी कर बैजनाथ चौराहे पर टायर पंक्चर करा कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चार पशु तस्करों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दो ट्रकों में 46 गोवंश लदे थे। पशुओं को मुक्त कराने के बाद दोनों ट्रकों को सीज कर दिया गया है। साथ ही तस्करों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में दो जौनपुर, एक मुजफ्फरनगर तो चौथा बहराइच का रहने वाला है। सीओ की मौजूदगी में पुलिस उनके सरगना की पहचान करने के लिए पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सुबह एसओ बरियारपुर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिरों ने सूचना दी कि करौंदी बाॅर्डर के रास्ते गोवंश लदे दो ट्रक तस्करी के लिए बिहार होकर कोलकाता जा रहे हैं। खबर मिलते ही बरियारपुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ करौंदी बॉर्डर पर पहुंच कर करौंदी पुलिस चौकी पर बैरियर लगा कर जांच कराने लगे। इसी दौरान तेज गति से एक ट्रक आया और बैरियर तोड़ते हुए भागने लगा। इसपर पहले से तैयार पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया। आगे के ट्रक को फंसते देखकर पीछे चल रहे ट्रक को चालक पेट्रोल पंप से घुमा कर फिर देवरिया की तरफ वापस लेकर भागने लगा। यह देखकर पुलिस ने घेरेबंदी कर बैजनाथ चौराहे पर टायर पंक्चर करा कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

अपने को फंसते देखकर पशु तस्कर ट्रक से उतर कर बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के भुजौली गांव में भाग कर छिपने लगे। लेकिन सक्रिय पुलिस ने चालक समेत तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा। ट्रकों को थाने लाकर ग्रामीणों के सहयोग से गोवंश को नीचे उतारा गया। इसमें से अधिकांश गोवंश घायल थे। दोनों ट्रकों से कुल 46 गोवंश उतारे गए। इनमें तीन गायें थीं। सभी गोवंशों काे मेडिकल परीक्षण के बाद सुकरौली स्थित गोशाला भेज दिया गया है।

हिरासत में लिए गए तस्करों में शौकिन निवासी बंगरा थाना बेताबी, जिला मुजफ्फरनगर, तालिब निवासी पटेला थाना खुटहन जिला जौनपुर, मुंशी निवासी इस्लामनगर थाना नानपारा जिला बहराइच और शानू हैदर निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज जिला जौनपुर शामिल हैं। हिरासत में लिए गए तस्करों से पूछताछ व जांच करने पर पुलिस को शौकिन और तालिब के पास से एक-एक तमंचा व दो-दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि गोवंश लदे दो ट्रक बिहार जा रहे थे। जानकारी पर करौंदी व बैजनाथ चौराहे पर गोवंश से भरे ट्रक व पशु तस्कर पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें