भटनी। नगर के नूरीगंज बाजार स्थित बन्द चीनी मिल परिसर से शुक्रवार लोहा और पीतल चुराते सुरक्षा गार्डों ने दो युवकों को पकड़ा, जबकि तीन आरोपी धक्का देकर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। पकड़े दोनों आरोपियों को गार्डों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों पर पूर्व में भी मिल परिसर से समान चुराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भटनी नगर के नूरीगंज बाजार में चीनी मिल स्थित है। तत्कालीन बसपा सरकार ने लगातार घाटे में जा रही चीनी मिल को बंद कर उसको हनी वेल प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया।