फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: असलहों के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सोशल मीडिया पर कई असलहों के साथ रील बनाने वाले युवक अंगद यादव को चिन्हित कर सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर से सोशल साइट पर एक युवक का वीडियो व पोस्ट तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में जहां युवक हाथ में असलहा लिए और पास में कई असलहा रखे दिख रहा है। वहीं पोस्ट में युवक कई पुलिस कर्मियों के साथ अलग-अलग बैठा व खड़ा दिख रहा है। हालांकि इस तस्वीर में उसके पास असलहा नहीं है। लेकिन उसके द्वारा बनाई खलनायक नामक फिल्म के गाने की रील में उसके दोनों हाथों में असलहा व मुंह में दबा असलहा स्पष्ट दिख रहा है। युवक ने ...नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के बसडीला निवासी अंगद यादव के रूप में की। बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने असलहों के साथ वीडियो बनाने वाले अंगद यादव को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि विभिन्न असलहों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें