बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में तय शादी दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते टूटने की कगार पर पहुंच गई। युवती पक्ष ने युवक और उसके परिवार पर तय दहेज से अधिक रकम की मांग और शादी तोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कुशीनगर जनपद के थाना चौरा खास क्षेत्र के चैनपुर चौहान टोला निवासी विमलावती देवी पत्नी हरेराम चौहान ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि छह माह पहले उनकी बेटी की शादी बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। समझौते के अनुसार विवाह में एक लाख रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान देने पर सहमति बनी थी। इसमें से 50 हजार रुपये अग्रिम के तौर पर भी वर पक्ष को दिए गए थे। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। संवाद