संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र बेलवा गांव में शनिवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। जख्मी युवक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के बेलवा गांव के टड़वा टोला पर शनिवार की सुबह दस बजे के करीब किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद काफी बढ़ गया। इसी बीच एक युवक ने दूसरे पक्ष के विकास को चाकू मार दिया। चाकू विकास के पेट में लगी। वह नीचे गिर कर छटपटाने लगा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर थाने गई। पुलिस ने चाकू भी अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने कहा कि एक पक्ष एक को पकड़ कर 151 के तहत चालान कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।