फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीढ़ी से नीचे उतरते समय फिसल कर गिरा युवक, मौत

Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम हरैया में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम हरैया में मकान की छत से सीढि़यों से उतरते समय फिसल कर गिरने से घायल युवक की बृहस्पतिवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हरैया के पूर्व ग्राम प्रधान डाॅ. हृदय नारायण शर्मा का तरकुलवा कस्बे में उपकार मेडिकल एजेंसी की दुकान है। पास में ही उनकी एक रेडिमेड होल सेल की भी दुकान है। उनके तीन लड़कों में सबसे बड़ा बेटा सूर्य प्रताप शर्मा (33) जो मिलनसार स्वभाव का था, पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाने का काम करता था। शुक्रवार रात 10 बजे के करीब वह गांव स्थित मकान की छत पर किसी काम से गया हुआ था। छत से नीचे उतरते समय उसका पैर अचानक सीढि़यों से फिसल गया, जिससे वह सिर के बल गिर गया। इस दौरान उसके सिर में अंदरूनी चोट आई। तत्काल उसे कोई परेशानी महसूस नहीं हुई। अगले दिन शनिवार रोज की तरह वह अपनी दुकान पर पहुंचकर काम-काज किया। शाम में उसके सिर में अचानक दर्द शुरू हुआ तो परिजन इलाज के लिए उसे कसया एक निजी चिकित्सक के वहां ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया। आनन-फानन परिजन उसे सीटी अस्पताल, गोरखपुर में भर्ती कराए। वहां रविवार को उसके सिर का सफल ऑपरेशन हुआ। उसके बाद तेजी से हालत में सुधार होने लगा। मगर शायद विधाता को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार दोपहर बाद फिर से उसकी हालत बिगड़ने लगी और बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे के करीब सूर्य प्रताप ने दम तोड़ दिया। मृतक के एक बेटे और दो बेटियां हैं। इस हादसे से परिवारीजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पत्नी और मां रोते-रोते बेसुध हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें