संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक छात्र और छात्रा देवरिया पढ़ते हैं। वह घर से स्कूल बस से पढ़ने के लिए निकले, लेकिन स्कूल न जाकर रेस्टोरेंट पहुंच गए। जब स्कूल से इसकी जानकारी घरवालों को मिली तो वह परेशान हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस खोजबीन में जुट गई। शाम को स्कूल बस में मिले तो पुलिस ने छात्रा को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जबकि छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला छात्र और छात्रा स्कूली बस से देवरिया पढ़ने के लिए गए। वह स्कूल न जाकर के रेस्टोरेंट में चले गए। उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित पाकर शिक्षक ने घरवालों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह स्कूल के लिए बस से निकले हैं। शिक्षक ने बताया कि वह विद्यालय में नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजन परेशान हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। शाम को उसी स्कूल बस में छात्र और छात्रा मिले तो पुलिस ने रोका और सूचना घरवालों को दी। मामले में सीओ ने भी बयान दर्ज किया। दोनों के अभिभावकों ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। छात्रा को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, जबकि किशोर को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि छात्रा को परिजनों को सौंप दिया गया है। छात्र को अभी हिरासत में रखा गया है। उसे भी छोड़ दिया जाएगा।