चनुकी। लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी मनोज मद्धेशिया सीढ़ी से गिर कर घायल हो गया। घर वालों ने उसे लेकर सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज कराया गया। मनोज रविवार को बांस की सीढ़ी पर चढ़ कर घर की सफाई कर रहा था। वह अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसके पीठ व हाथ में चोट आई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज हुआ। डॉक्टर के अनुसार युवक का हाथ टूट गया है। संवाद